फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सोया था सुबह पेड़ से लटकती मिली लाश

Fri, 30 Oct 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिलौला (श्रावस्ती)
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती के बगनहा गांव निवासी एक युवक की लाश शुक्रवार की भोर घर के सामने लगे आम के पेड़ पर फंदे से लटकती मिली। युवक रात को घर के बाहर सोया हुआ था। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गिलौला पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गिलौला थाना क्षेत्र के बगनहा गांव निवासी ननकू (40) पुत्र राम सेवक गुरुवार रात घर के बाहर लेटा हुआ था। जबकि परिवार के अन्य लोग घर में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब परिवारीजन जगे तो ननकू अपने बिस्तर पर नहीं था।

इधर उधर देखने पर ननकू की लाश घर के सामने लगे आम के पेड़ की एक डाल पर रस्सी के फंदे से लटकती दिखाई पड़ी। जिसे देख घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों द्वारा इसकी सूचना गिलौला पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने परिवारीजनों के सहयोग से लाश को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका पंचनामा भराकर पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है।

मामले में मृतक के परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गिलौला पुलिस को तहरीर दिया है। इस बारे में थानाध्यक्ष गिलौला वकील पांडे बताते हैं कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें