फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के इंजन पर चढ़ा विक्षिप्त, मचा हड़कंप

Wed, 23 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी के इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़कर एक विक्षिप्त व्यक्ति ने आलमनगर रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। आरपीएफ ने बड़ी मशक्कत से उसे उतारा और इसके बाद व फरार हो गया।
विज्ञापन


आलमनगर रेलवे स्टेशन पर सुबह एक मालगाड़ी आकर रुकी। इसमें दो इलेक्ट्रिक इंजन लगे हुए थे। जब गाड़ी वहां से रवाना हुई तो वहां मौजूद एक गैंगमैन ने देखा कि एक व्यक्ति दोनों इंजन के बीच बंपर पर चढ़ा हुआ है।

उसने तत्काल इसकी सूचना ट्रेन केलोको पायलेट एसबी सिंह को दी। इसकेबाद तत्काल ट्रेन रुक गई। ट्रेन रुकते ही वह व्यक्ति इंजन केऊपर चढ़ गया और टहलने लगा और अपना हाथ बार- बार उठाने लगा।
विज्ञापन


ट्रेन के ऊपर से गुजर रहे ओएचई तार पर विद्युत सप्लाई जारी थी। यह नजारा देखकर वहां मौजूद रेलवे अधिकारी और कर्मचारियों केहोश उड़ गए। लोको पायलट ने तत्काल इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी।

इसके बाद विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। तब तक मौके पर आरपीएफ के जवान पहुंच गए और उन्होंने उसे उतारने की कोशिश की किन्तु वह इधर-उधर भागने लगा, बड़ी मशक्कत के बाद उस विक्षिप्त व्यक्ति को उतारा गया।

उतरते ही वह वहां पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह पौने 12 बजे से 12.10 बजे तक विक्षिप्त व्यक्ति का नाटक चलता रहा।
विज्ञापन


इसके बाद विद्युत सप्लाई बहाल कराकर मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें