फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने लेकर आया और होटल में ले जाकर किया रेप

Mon, 12 Sep 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, उमरी बेगमगंज (गोंडा)
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बुखार से तड़पती दलित किशोरी को इलाज कराने के बहाने राजधानी ले गए पीडब्ल्यूडी के मेट ने लखनऊ के दो होटलों में शनिवार की रात उसके साथ बलात्कार किया। 
विज्ञापन


किशोरी के विरोध करने पर उसे व परिवार के लोगों को जान से मार देने की धमकी दी। किशोरी ने होटल में शोर मचाया। किशोरी के संग दुष्कर्म का पता लगते ही होटल प्रबंधक ने पुलिस बुला ली। इसी बीच अरोपी मेट फरार हो गया। 

किशोरी का आरोप है कि वहां की पुलिस उसे लखनऊ रेलवे स्टेशन यह कहकर छोड़ गई कि ट्रेन से गोंडा चली जाओ। मगर पहले से पीछा कर रहा आरोपी मेट पुलिस के जाते ही वहां दोबार पहुंच गया और उसे दोबारा दूसरे होटल ले आया।
विज्ञापन


 इसके बाद धमकाकर आरोपी मेट ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। रविवार की सुबह वह उसे उसके घर छोड़ गया। किशोरी ने अपने पिता को आप-बीती सुनाई।

जिस पर पिता ने थाना उमरी बेगमगंज में आरोप मेट के खिलाफ बलात्कार, धमकी, पाक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

किशोरी को था तेज बुखार

डेमो
थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया दलित किशोरी के पिता ने बताया कि शनिवार को उसकी बेटी को बुखार था, वह बुखार से तड़प रही थी।

इसी बीच गांव का नकछेद पाल जो पीडब्ल्यूडी गोंडा में मेट के पद पर तैनात है, उसके घर आया और कहा कि वह लखनऊ जा रहा है, वहां बुखार के विशेषज्ञ डॉक्टर है, उसकी बेटी का इलाज करा देगा।

इस पर उसने अपनी बेटी के बेहतर इलाज के लिए बेटी को उसके संग लखनऊ भेज दिया। बेटी को लखनऊ ले जाकर नकछेद ने लखनऊ के होटल में शनिवार की रात उसके साथ बलात्कार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें