फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल किलर भाइयों का गुर्गा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एसटीएफ ने सीरियल किलर भाइयों के गिरोह के एक बदमाश ऋषभ सोनकर निवासी पुराना बर्फखाना को गिरफ्तार कर हुसैनगंज पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस कमिश्नर ने गिरफ्तार आरोपी को छह महीने केलिए जिला बदर किया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, ऋषभ असलहों की खरीद-फरोख्त करता है। उसके संबंध तिहाड़ जेल में बंद सीरियल किलर भाइयों सलीम, रुस्तम और सोहराब से हैं। तीनों भाई गिरोह चलाकर हत्या और लूट जैसी वारदात को अंजाम देते हैं। ऋषभ का काम गिरोह के लिए नये लड़कों की भर्ती करना था। आरोपी के पास से एक मोबाइल मिला है जिसमें सोहराब से बातचीत की रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट मौजूद है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पुराना किला रेलवे क्रॉसिंग के पास ऋषभ के साथ अकरम और सागर भी मौजूद थे। दोनों पुलिस को देख भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें