बहराइच में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर एक पति आपा खो बैठा और दोनों की हत्या कर दी। इस काम में उसके साले ने उसका साथ दिया, दोनों लाठियों से पीटकर महिला और उसके प्रेमी की जान ले ली।
बहराइच की उर्रा कोतवाली के मुर्तिहा क्षेत्र के दोआबा गांव में लायकराम (35) का संबंध गांव के धनीराम की पत्नी नंदरानी (37) से हो गए। दोनों के बीच दो साल से अवैध संबंध थे।
ये दोनों दो बार घर से भाग भी चुके थे। बता दें कि लायकराम की शादी नहीं हुई थी जबकि नंदरानी पांच बच्चों की मां थी। चार दिन पहले ही नंदरानी घर वापस लौटी थी।