फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी पतियों ने काटी पत्नियों की नाक, एक की जान गई

Fri, 24 Jul 2015 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिधौली,मिश्रिख (सीतापुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के मजदूरी करने से नाराज एक अधेड़ ने गुरुवार को नशे में धुत होकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने से पहले सिरफिरे ने पत्नी की नाक काट ली।
विज्ञापन


उधर, वारदात को अंजाम देकर भागते समय खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

सिधौली के तुलसी नगर निवासी मूलचंद मृत जानवरों का चमड़ा निकालने का काम करता है। पत्नी रत्ती (55) से गुरुवार सुबह उसका विवाद हो गया था।
झगड़ा शांत होने पर मूलचंद घर से निकल गया।

इसके बाद पत्नी भी पड़ोस के मिर्जापुर गांव के एक खेत में मजदूरी करने चली गई। पत्नी के मजदूरी करने से नाराज मूलचंद चमड़ा निकालने वाला चाकू लेकर खेत में पहुंच गया और ग्रामीणों के सामने ही पत्नी की नाक काट दी।

जब तक लोग कुछ समझ पाते उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके से भागते समय पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे आला कत्ल के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन


उधर, खबर पाकर इंस्पेक्टर रवींद्र राय मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि उसने पत्नी को मजदूरी करने से मना किया था, लेकिन फिर भी वह नहीं मानी। इसी वजह से उसका कत्ल कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शराब पीने से मना किया तो पत्नी की नाक काटी

वहीं सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर शराबी पति ने पत्नी की नाक काट दी। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

ग्राम जोगिहार निवासी भगौती प्रसाद बुधवार रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा। पत्नी नन्ही देवी (40) ने विरोध जताया तो वह भड़क गया और उसे पीटने लगा। इसी बीच घर से चाकू निकाल लाया और उसकी नाक पर प्रहार कर दिया।

नाक कटते ही वह घायल होकर गिर गई। इस पर आरोपी पति मौके से भाग गया। उसे गंभीर हालत में मिश्रिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उधर घटना के संबंध में महिला के पिता शिवराम ने पुलिस को बताया कि भगौती नशे का आदी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें