रामपाल के मुताबिक, उसका बेटा सुरेंद्र कुमार वर्मा (25) बुधवार की रात खेत की रखवाली के लिए बलुआ घनघटा गांव के समीप बने मकान पर गया था। वहां देर रात सिकंदर की कुदाल से गला काटकर हत्या कर दी गई। सुरेंद्र के भाई सिकंदर वर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह सुरेंद्र जब घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल फोन पर कॉल की गई।
मगर संपर्क नहीं हो पाया तो वह बलुआ घनघटा पहुंच गया। जहां मकान के दो शटर में से एक शटर एक फिट तक खुला मिला, जब शटर को उठाया गया तो उसके भाई का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। गला कटा हुआ था और चारपाई के बगल में खून से सनी हुई कुदाल भी रखी मिली। जबकि की सुरेंद्र की बाइक गायब थी।
हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, सीओ रामभवन यादव, प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मौके पर फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञ ने पहुंचकर खून का नमूना एकत्र किया है। मामले में रामपाल ने थाना खोड़ारे में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।