फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में युवक को फावड़े से काट डाला, वारदात के बाद खुद ही थाने पहुंचा आरोपी

Thu, 05 Sep 2019 07:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
वारदात के बाद घटनास्थल पर मौजूद भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीतापुर के सरैयां के रामपुर कलां इलाके में एक युवक की अवैध संबंधों के चलते धारदार से काट कर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला का हत्यारोपी पति खुद ही थाने पहुंच गया। घटना को लेकर मृतक के बहनोई ने केस दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी नहीं पकड़ा गया है। जल्द ही उसे दबोचा जाएगा।

विज्ञापन


अटरिया इलाके के महमूदपुर गांव निवासी राजकिशोर (25) पुत्र शिव शंकर की रामपुर कलां इलाके के लखवापुर गांव में रिश्तेदारी है। वह अपने बहनोई इंद्रपाल के घर गया हुआ था। रात में वह किसी तरह गांव के पड़ोस बसे जगदीश के घर पहुंच गया। वहां राजकिशोर की रात को फावड़े से काट कर हत्या कर दी गई।

सूत्र बताते हैं कि मृतक राजकिशोर के जगदीश की पत्नी से अवैध संबंध थे। रात को राजकिशोर को जगदीश ने अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। जिसके बाद उसने राजकिशोर की फावड़े से काट कर हत्या कर दी और वारदात अंजाम देकर वह खुद ही थाने चला गया। भोर होने पर वहां पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश दिखाकर दर्ज किया केस

घटना को लेकर मृतक राजकिशोर के बहनोई इंद्रपाल ने थाने में जगदीश के खिलाफ तहरीर दी है। घटना को लेकर एसओ अवधेश कुमार का कहना है कि राजकिशोर की अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई है। उसको पत्नी संग आपत्ति जनक स्थिति में जगदीश ने देख लिया था।

उनका कहना है कि घटना को लेकर मृतक के बहनोई इंद्रपाल ने पुरानी रंजिश दिखा कर जगदीश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जगदीश के थाने पहुंचने की बात से एसओ ने इंकार किया है। उनका कहना है कि आरोपी जगदीश की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

बहनोई के गांव अक्सर आता था मृतक
अटरिया थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी राजकिशोर का अपने बहनोई के गांव लखवापुर अक्सर आना जाना रहता था। बताते हैं कि राजकिशोर की अभी शादी नहीं हुई थी। सूत्र बताते हैं कि इस बीच उसकी जगदीश से दोस्ती हो गई। जिसके चलते उसका जगदीश के घर भी आना जाना था। इस दौरान उसके जगदीश के पत्नी से संबंध हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें