फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने कुल्हाड़ी से काटकर साली की बेरहमी से की हत्या

Mon, 05 Dec 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
मारूबेहड़ में एक जीजा ने कुल्हाड़ी से काटकर साली की हत्या कर दी। घटना तब हुई जब साली मां के साथ ससुराल से मायके जा रही थी। रास्ते में वारदात होने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


लोग मौके पर जुटे और तरह-तरह के कयास लगाने लगे। वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया वारदात के पीछे जमीनी रंजिश लग रही है। अन्य पहलुओं पर भी जांच चल रही है।

आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेउसा थाना क्षेत्र के राजापुर कलां गांव निवासी सीतला प्रसाद की बेटी गुडान (28) की शादी रेउसा इलाके के मारूबेहड़ गांव निवासी रवींद्र कुमार के साथ 2012 में हुई थी।
विज्ञापन


मारूबेहड़ में ही सीतला प्रसाद की बड़ी बेटी सुरसता, अवधेश को ब्याही थी। गुडान को विदा कराने के लिए उसकी मां जगरानी रविवार सुबह मारूबेहड़ पहुंची थी। करीब आठ बजे गुडान को मां विदा कराने के बाद साथ लेकर गांव राजापुर कलां जा रही थी।

जब वह मारूबेहड़ में ही सेतु निगम कैंप के पास पहुंची, तभी गुडान का जीजा अवधेश कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। उसने कुल्हाड़ी से गुडान के सिर पर वार कर दिया। इससे गुडान की मौके पर ही मौत हो गई। साली की हत्या के बाद अवधेश भाग निकला। इसके बाद वहां लोग एकत्र होने लगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

जीजा ने ही कराई थी शादी 

हत्या के बाद ‌ब‌िलखते पर‌िजन - फोटो : amar ujala
खबर पाकर गुडान के ससुराल वाले भी पहुंच गए। जानकारी पर सीओ बिसवां शेषमणि पाठक, एसओ डीके सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसओ डीके सिंह का कहना है कि मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी अवधेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया घटना के पीछे मृतका के मायके की जमीन का मामला सामने आ रहा है।

घटना को लेकर कई और चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गुडान और जीजा अवधेश के बीच कुछ चल रहा था। हालांकि, पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोपी अवधेश ने करीब चार साल पूर्व गुडान की रवींद्र कुमार के साथ शादी कराई थी। बताते हैं कि शादी कराने के बाद भी अवधेश, गुडान व उसके परिवार को अपने दबाव में रखता था।

वह गुडान को लेकर अपनी मनमानी चलाता था। उसी के इशारे पर गुडान ससुराल में कम, मायके में अधिक रहती थी। शादी कराने के कारण गुडान की ससुराल वाले भी अवधेश के दबाव में आ जाते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें