फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के तेवर: बर्फीली पछुआ हवा से गिरा पारा, बढ़ी गलन

Mon, 05 Dec 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सोमवार सुबह लखनऊ का नजारा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ठंड अपने तेवर दिखाने लगी है। दिसंबर के पहले संडे बर्फीली हवा, कोहरे की घनी चादर के बीच राजधानीवासियों की आंखें खुलीं। घने कोहरे के चलते दृश्यता 50 से 200 मीटर तक रही। पछुआ हवा के बर्फीले झोंकों ने दोपहर तक कंपाया। इसके साथ ही सोमवार सुबह से भी धूप के दर्शन नहीं हुए और गलन महसूस की गई।
विज्ञापन


पहाड़ों से टकराकर आ रही उत्तर-पछुआ हवा से दिन का पारा भी धड़ाम हुआ। ये पांच दिनों में सात डिग्री गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा, जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सीजन की पहली ठिठुराती ठंड में गुनगुनी धूप का इंतजार दोपहर बाद तक जारी रहा। सुबह 11 बजे तक कोहरे की चादर के बीच हवा केझोंको संग कांपते शहरी सड़कों पर दिखे। चौराहों पर और बाजारों में अलाव भी जलने लगे। 
विज्ञापन


दोपहर करीब सवा बजे के बाद कोहरा छंटने पर धूप निकली तो छुट्टी के दिन लोग छतों और कॉलोनी मोहल्लों के पार्कों में दिखे। बर्फीली हवा के चलते धूप का अहसास भी लोगों को नहीं हुआ। दिन की गलन-सिहरन बरकरार रही। 

शाम होते-होते गलन और बढ़ गई। दिन के न्यूनतम तापमान में 24 घंटों की अपेक्षा 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 12 डिग्री सेल्सिस दर्ज हुआ। रात को कोहरे की घनी चादर के बीच रातों केा गलन-ठिठुरन ने कंपाया।
विज्ञापन

बनी रहेगी गलन

डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
पहाड़ों से आ रही बर्फीली ठंडी हवाओं केचलते दिन के पारे में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दोपहर में धूप भी 3-4 घंटे ही मिली। हवा चलने से गलन बढ़ी। सोमवार-मंगलवार को धूप खिलने से दिन का पारा सामान्य होगा। सुबह और रातों को कोहरा रहेगा। कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहेगा।
जेपी गुप्त, निदेशक, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।

पांच दिनों में सात डिग्री गिरा दिन का तापमान
तारीख                        अधिकतम         न्यूनतम
04 दिसंबर                       20.0           12.0
03 दिसंबर                       22.5           14.5
02 दिसंबर                       23.5            13.0
01 दिसंबर                       25.9            11.8 
30 नवंबर                        27.0            11.2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें