फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडा खाना परोसने पर भाभी को दी गाली, तो भाई ने पीट-पीट कर किया अधमरा

Mon, 03 Dec 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में मड़ियांव के बौरूमऊ गांव में ठंडा खाना परोसने पर नाराजगी जताना महेश (25) को महंगा पड़ गया। इस विवाद में चचेरे भाई ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। वारदात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव पोस्टमार्टम को भेजवाया दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव संतोष सिंह ने बताया कि बौरुमऊ गांव निवासी रामनरेश व महेश रिश्ते में चचेरे भाई हैं। शुक्रवार शाम दोनों ने शराब पी थी।

देर रात महेश खाना खाने के लिए चचेरे भाई के घर पहुंचा। रामनरेश की पत्नी ने महेश को खाना परोसा। महेश ने आपत्ति जताई कि खाना ठंडा है। इस पर रामनरेश और महेश में कहासुनी होने लगी। महेश ने नशे की हालत में रामनरेश की पत्नी को अपशब्द कह दिए।
विज्ञापन


इससे नाराज रामनरेश ने महेश की पिटाई कर दी। महेश की हालत बिगड़ने लगी तो रामनरेश ने उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रविवार को महेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात को रामनरेश के परिवारीजन छिपाने में जुटे रहे। गांव वालों को बताया कि महेश शराब के नशे में धुत था और अनियंत्रित होकर गिर गया।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए बना रहा था दबाव

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार को इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। इसके बाद रामनरेश परिवारीजनों पर अंतिम संस्कार करने का दबाव डाल रहा था। संदेह होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर आरोपी रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती पर रामनरेश ने वारदात कुबूल कर ली। वहीं, महेश के भाई सकटू की तरफ से मिली तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें