फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के दूसरे दिन ही दूल्हे का कत्ल, कटा मिला नाजुक अंग

Wed, 05 Jul 2017 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बहराइच
विज्ञापन
दूल्हे की लाश के पास जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहराइच के चित्तौरा में कटहना बांद खुर्द मकोलिया गांव निवासी एक युवक का निकाह रविवार को हुआ था। सोमवार को दुल्हन विदा होकर घर आई और अन्य रस्में निभाई गई। शाम छह बजे अचानक दूल्हे के मोबाइल पर फोन आया।
विज्ञापन


इसके बाद वह जरूरी काम होने की बात कहकर घर से निकल गया, लेकिन नहीं लौटा। पूरी रात परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की। मोबाइल भी स्वीच ऑफ बता रहा था। सुबह युवक का शव रेल ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला। शरीर पर चोटों के निशान हैं। उसका नाजुक अंग भी कटा मिला। 

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के कटहना बांद खुर्द मकोलिया गांव निवासी नूर अहमद (20) पुत्र शेर अली का निकाह इसी थाना क्षेत्र के बेहननपुरवा सरदहा चंदन गांव निवासी मंगरे की पुत्री सोनी के साथ तय हुआ था। दो जुलाई को धूमधाम से निकाह हुआ।
विज्ञापन


रविवार होने से सोनी की विदाई सोमवार को की गई। सोमवार को घर पर निकाह के बाद की रस्में निभाई जा रही थीं। तभी शाम करीब छह बजे नूर अहमद के मोबाइल पर किसी ने फोन किया। इस पर नूर अहमद जरूरी काम होने की बात कहकर घर से निकल गया, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा।

परिवार के लोगों ने मोबाइल पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ बता रहा था। मंगलवार को सुबह गोंडा-मैलानी प्रखंड पर ग्राम ऊंचवा पुरैनी के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना कुछ लोगों ने दी।

 
विज्ञापन

पिता बोले, नहीं है किसी से दुश्मनी

जांच करते पुल‌िस अध‌िकारी - फोटो : amar ujala
यह भी कहा कि मृतक के हाथ व पैर में मेंहदी लगी है। सूचना के बाद आनन-फानन में परिवारीजन मौके पर पहुंचे। नूर अहमद का शव देखकर कोहराम मच गया। शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। 

दरगाह थानाध्यक्ष जेएन शुक्ला ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान हैं। मृतक का नाजुक अंग घटनास्थल से कुछ दूरी पर पड़ा मिला है, जिससे हत्या का मामला लग रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। नूर अहमद की मौत के बाद परिवार के लोग बदहवास हैं। पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शेर अली का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। ऐसे में बेटे की हत्या किसने की है, इसको लेकर वह खुद परेशान हैं। 

नूर अहमद की मौत के बाद घर में मातम छाया है। वहीं नई नवेली दुल्हन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे लोगों की आंखें भी नम हो रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें