फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने बहन को मिक्सर से रौंदकर मार डाला, बहनोई घायल

Sat, 03 Dec 2016 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
म‌िक्सर के नीचे दबी पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पीजीआई थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर मुकदमेबाजी के चलते चालक जगदीश कुमार ने बुधवार दोपहर अपनी चचेरी बहन छाया (35) को मिक्सर से रौंदकर मार डाला।
विज्ञापन


वह गोसाईंगंज से सिलेंडर लेकर पति शिवकुमार के साथ बाइक से मायके लौट रही थी। गंभीर रूप से जख्मी पति को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।हादसा बता रही पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे महिला के पिता व मामा को थाने से टरका दिया। मिक्सर कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक, पीजीआई में संविदा पर सफाईकर्मी शिवकुमार बुधवार दोपहर अपनी पत्नी छाया (35) के साथ गोर्साइंगंज से गैस सिलेंडर लेकर बाइक से गांव सभाखेड़ा स्थित ससुराल वापस जा रहा था। 
विज्ञापन


सभा खेड़ा मोड़ पर तेज रफ्तार मिक्सर ने बाइक को टक्कर मारी। पिछली सीट पर बैठी छाया उछल कर सड़क पर गिरी और मिक्सर ने उसे रौंद डाला। हादसे के बाद मिक्सर मौके पर छोड़कर चालक भाग निकला। 
विज्ञापन

जमीन के बंटवारे को लेकर चल रही मुकदमेबाजी

डेमो - फोटो : डेमो फोटो
हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़े। पुलिस को कॉल करने के साथ छाया के मायके वालों को जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल छाया व शिवकुमार को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने छाया को मृत घोषित कर दिया। 

गांव सभा खेड़ा निवासी छाया के पिता बसंत लाल व मामा बजरंगी मौके पर पहुंचे। बसंत लाल ने मिक्सर चालक अपने भतीजे जगदीश कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में तहरीर दी। कहा कि जमीन के बंटवारे को लेकर जगदीश से मुकदमेबाजी चल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें