फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में रोड़ा बनी बीवी को फूंक डाला

Thu, 22 Oct 2015 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नाजायज संबंध में आड़े आ रही पत्नी को एक युवक ने सोमवार रात जिंदा जला दिया। मृतका के भाई ने बहनोई के खिलाफ तहरीर दी है। मामला नानपारा के जुबलीगंज मोहल्ला का है।
विज्ञापन


बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्शीपुरा मोहल्ला निवासी ईदू ने साढ़े छह साल पहले बेटी सोनी की शादी नानपारा के जुबलीगंज मोहल्ला निवासी चांद बाबू से की थी।

पांच दिन पूर्व चांदबाबू मुंबई से कमाकर लौटा था। सोनी के भाई कदीर का आरोप है कि चांदबाबू के किसी औरत से नाजायज संबंध हैं। इसलिए वह सोनी को घर से निकालना चाहता था।
विज्ञापन


इसको लेकर पति व पत्नी में विवाद होता था। चांद बाबू रंगीन टीवी व बाइक की मांग को लेकर अक्सर सोनी को पीटता था। इसी को लेकर सोमवार रात चांद बाबू ने सोनी को आग के हवाले कर दिया, फिर पड़ोसियों को सूचना दी।

पड़ोसी जब पहुंचे तो चांद बाबू ने सोनी को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन फिर भाग निकला। देर रात सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कदीर की तहरीर पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें