फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार की शादी में आई मासूम को अगवा कर की दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 14 Feb 2019 09:37 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
बहराइच के फखरपुर कस्बे में रिश्तेदारी में आई पांच वर्षीय बालिका को बुधवार देर रात पड़ोस का युवक फुसलाकर घर ले गया और रेप का प्रयास किया। सफल न होने पर हत्या का प्रयास किया। इस दौरान परिवारीजनों को भनक लग गई तो सभी ने युवक का घर घेर लिया। युवक के कमरे के अंदर से बालिका बरामद हुई। मौके पर मौजूद भीड़ ने युवक को जमकर पीटा। घटना के बाद से बालिका काफी दहशत में है। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पिटाई में घायल आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


फखरपुर थाना अंतर्गत कस्बा निवासी एक व्यक्ति के यहां बुधवार रात को मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन था। इस कार्यक्रम में गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र निवासी रिश्तेदार भी शिरकत करने पहुंचे थे। रिश्तेदार की पांच वर्षीय बालिका रात में मांगलिक कार्यक्रम के मंडप में हमजोलियों के साथ टहल रही थी। तभी कस्बा निवासी फहीम मौके पर पहुंच गया। वह बहला फुसलाकर बालिका को पास में स्थित अपने घर लेकर चला गया। काफी देर तक परिवारीजनों ने बालिका को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की। 

इस दौरान हमजोली बच्चों ने फहीम के बालिका को बुलाकर ले जाने की बात बताई। आनन-फानन में फहीम के घर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया गया। कमरे से बालिका बदहाल हालत में मिली। इस पर लोगों ने फहीम की जमकर पिटाई की। बवाल होने की सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामदेव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित बालिका और आरोपी को तत्काल अस्पताल भेजा गया। भोर में पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने पहुंचकर मौके का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर रेप और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी फहीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें