फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिता में आग लगने से पहले पहुंची पुलिस, ससुराल पक्ष ने लगाया युवक की हत्या का आरोप

Mon, 28 Oct 2019 11:06 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
राजधानी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके की नजाकत को भांपते हुए अंतिम संस्कार के लिए भैसाकुंठ घाट पर पहुंच चुकी लाश को चिता पर लिटाए जाने से पहले ही अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया।
विज्ञापन


गाजीपुर थानाक्षेत्र केसंजय गांधी पुरम में पंकज उपाध्याय की मौत सोमवार की सुबह हो गई थी। परिजनों के मुताबिक पंकज हार्निया के रोग से पीड़ित थे पीजीआई में उपचार चल रहा था। दीपावली के चलते वह पीजीआई नहीं जा सके। 

तबीयत खराब होने पर पीजीआई ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पंकज के परिजन उनका अंतिम संस्कार करने के लिए भैसाकुंड पहुंचे। इसी बीच पंकज की ससुरालवालों ने पंकज के घर वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। 
विज्ञापन


आनन फानन में पुलिस भैंसाकुंड पहुंची और चिता में आग लगने से पहले ही लाश को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पंकज के परिजनों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस नहीं मानी और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पंकज की पत्नी की 2016 में सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पंकज की एक दस साल की बेटी है। पुलिस का कहना है कि पंकज के पास काफी संपत्ति है। इसी संपत्ति विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच सामने आ जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें