फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: वर्चस्व की जंग में बाइक सवारों पर चढ़ाई थार, घायल दूसरे युवक की भी मौत

Sun, 09 Feb 2025 04:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के कैंट में थार से कुचले गए दूसरे युवक की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में घायल एक अन्य युवक की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के कैंट कोतवाली क्षेत्र के बनवीरपुर में शुक्रवार की रात थार चढ़ाने से घायल हुए दूसरे युवक की भी मौत हो गई। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव भेजा जाएगा। बनवीरपुर निवासी कप्तान सिंह का गांव निवासी अर्पित दुबे से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात कप्तान सिंह अपने चचेरे भाई आलोक सिंह के साथ खेत की रखवाली करके वापस लौट रहे थे कि देर रात लगभग 10:30 बजे थार से आ रहे अर्पित दुबे ने उन्हें रौंद दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया, वहां इलाज के दौरान कप्तान सिंह की मौत हो गई। जबकि गंभीर अवस्था में आलोक सिंह को लखनऊ रेफर किया गया था।

परिवार के रवि प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात लगभग एक बजे इलाज के दौरान आलोक सिंह की भी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव पैतृक आवास लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें