फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन तलाक को लेकर पुलिस के सामने किया समझौता, घर ले जाकर पत्नी को बेटी के सामने जला दिया

Sat, 17 Aug 2019 08:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

श्रावस्ती में तीन तलाक को लेकर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। पति ने पहले फोन पर मुंबई से तीन तलाक दिया। महिला ने पुलिस में शिकायत की तो मुकदमा दर्ज करने के बजाय पति ने पुलिस से हलाला के लिए समझौता करा दिया। फिर पत्नी को घर ले जाकर पांच साल की बेटी के सामने मिट्टी का तेल डालकर जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


श्रावस्ती में भिनगा कोतवाली के गड़रा गांव में घटी इस घटना की चश्मदीद गवाह पांच वर्ष की बेटी ने पिता व बाबा पर अपनी मां को मारने व बुआ पर केरोसिन डालने का आरोप लगाया है। वहीं थाने में हलाला के लिए समझौता कराने को लेकर भिनगा पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है। 

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गड़रा निवासी रमजान ने अपनी पुत्री सईदा (22) का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व गांव के ही नफीस के साथ किया था। जिससे उसके एक बेटी व एक बेटा है। कुछ दिन पूर्व नफीस कमाने के लिए मुंबई चला गया था। जहां फोन पर किसी बात को लेकर नफीस का सईदा से विवाद हुआ। आवेश में आकर नफीस ने सईदा को छह अगस्त को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन


सईदा ने इसे मानने से इनकार करते हुए पति के खिलाफ भिनगा कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाए हलाला के लिए समझौता करा कर सईदा को उसके पति नफीस के साथ भेज दिया। 

विज्ञापन

हलाला के लिए बनाया दबाव

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नफीस ने घर आकर सईदा पर हलाला कराने का दबाव बनाने लगा। सईदा ने इसके लिए स्पष्ट इनकार कर दिया। इससे नाराज नफीस ने परिवारीजनो के साथ मिलकर सईदा को मारपीट कर जिंदा जला दिया। यह पूरी घटना सईदा के पांच वर्षीय बेटी फातिमा देख रही थी। फातिमा ने बताया की उसके पिता व बाबा उसकी मां को मार रहे थे, जबकि उसकी बुआ गुड़िया उसकी मां पर केरोसिन डाल रही थी। 

घटना के बारे में मृतका के पिता रमजान ने बताया की कोतवाली भिनगा में पुलिस ने हलाला के लिए समझौता कराया था। इसी समझौते के बाद उसने सईदा को ससुराल भेजा था। जहां उसके पति, पिता व ननद ने उसे जला कर मार डाला। घटना के बाद से आरोपी व उसके परिवारीजन फरार हैं।

कोतवाली में हलाला के लिए समझौता कराने की होगी जांच 
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि, जब तीन तलाक ही अवैध हो चुका है। इसके बाद हलाला का कोई मामला कैसे हो सकता है। कोतवाली में हलाला के लिए समझौता कराए जाने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच अलग से कराई जाएगी। जबकि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें