फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से अभद्रता पर पति ने ट्वीट कर की शिकायत, 'मंत्रीजी, बस कंडक्टरों को थोड़ी तमीज सिखा दें'

Thu, 06 Sep 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्वीट का स्क्रीन शॉट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन के बेलगाम कंडक्टरों और ड्राइवरों के कारण आए दिन महकमे की फजीहत हो रही है। बुधवार को एक ऐसे ही मामले की शिकायत ट्विटर पर परिवहन मंत्री से की गई है। पीड़ित महिला के पति ने ट्वीट कर मंत्री से अनुरोध किया कि बस कंडक्टरों को तमीज सिखा दें। 

विज्ञापन


परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को आशुतोष त्रिपाठी ने ट्वीट किया कि उनकी पत्नी बुधवार सुबह पीजीआई से इलाहाबाद के लिए शताब्दी बस (यूपी 32 एफएन 2630) में सवार हुईं। शताब्दी बस इलाहाबाद तीन बजे तक नहीं पहुंची तो उन्होंने कंडक्टर से सवाल किया कि बस कब पहुंचेगी।

कंडक्टर का जवाब था कि जब जल्दी पहुंचना हुआ करें तो एयरोप्लेन से जाया करें। इस ट्वीट के बाद आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग ने फौरी जांच में कंडक्टर का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें