फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से शादी न होने पर युवक ने उठाया ये कदम, मचा कोहराम

Mon, 08 Apr 2019 11:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बाराबंकी में प्रेमिका से शादी न होने से आहत युवक ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से आत्महत्या में इस्तेमाल अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम चचेरुआ निवासी मोनू उर्फ विष्णुप्रताप यादव (22) पुत्र रंजीत अपने चाचा ग्राम प्राधान विक्की यादव के साथ रहकर पढ़ाई के साथ खेती का काम भी देखता था।
विज्ञापन


बताते हैं कि मोनू की दोस्ती एक युवती से हो गई थी। दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिवारवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी वजह से कुछ दिन पूर्व दोनों ने आत्महत्या की कोशिश की थी। रविवार को मोनू ने घर के अंदर कनपटी पर गोली मार ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें