फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: बकाया पैसा मांगने आए लोगों से बचने के लिए तालाब में कूदा युवक, डूबकर मौत

Sun, 19 Sep 2021 03:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती

सार

बकाया पैसा मांगने आए लोगों से बचने के लिए युवक ने तालाब में छलांग लगा दी। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के दंदौली गांव में बकाया का पैसा मांगने गए युवक को तीन लोगों ने दौड़ा लिया जिससे बचने के लिए वह तालाब में कूद गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची गिलौला पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के दंदौली निवासी राम रसीले पुत्र शाहदेव ने अपनी कुछ जमीन गांव के ही बैधू के हाथ बेची थी। जिसका कुछ पैसा बकाया रह गया था। शानिवार राम रसीले पैसे मांगने गया तो बैधू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे दौड़ा लिया।

वह जान बचाने के लिए भागा और भागकर गांव के पूरब तरफ स्थित एक तालाब में कूद गया। तालाब गहरा होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने लाश को तालाब से निकलवा कर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मृतक राम रसीले के भाई भीमसेन की तहरीर पर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें