फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी से मिलने गए बुजुर्ग को पति ने बंधक बनाकर बेतहाशा पीटा, बेटे ने लगाया ये आरोप

Tue, 02 Apr 2019 03:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में दंपती ने एक सेवानिवृत्त प्रवक्ता को बंधक बनाकर बेतहाशा पीटा। बेहोश होने पर कमरे पर ताला लगाकर भाग निकले। कराहने की आवाज पर मकान मालिक ने ताला तोड़वाया और बेटे को जानकारी दी। बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के साथ नौकरानी व उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


पता चला कि सेवानिवृत्त प्रवक्ता ने अपनी नौकरानी और उसके पति को बेटी-दामाद बताकर मकान किराए पर दिलाया और पति की गैरमौजूदगी में नौकरानी से मिलने जाता था। बेटे ने नौकरानी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने फरार दंपती को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सोमवार को पकड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, सआदतगंज के पुराना चबूतरा निवासी सेवानिवृत्त प्रवक्ता रामगोपाल गुप्ता (70) शुक्रवार को राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक में किराए पर रहने वाली नौकरानी रजनी से मिलने उसके घर गए थे। वहां रजनी ने अपने पति सत्यनारायण मिश्रा की मदद से रामगोपाल को कमरे में बंधक बनाकर बेतहाशा पिटाई की।
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में कमरे छोड़ा और बाहर से ताला लगाकर भाग निकले। रामगोपाल के घर न लौटने पर बेटा विद्याभूषण उन्हें तलाश करते हुए नौकरानी के घर पहुंचा। बाहर से ताला लगा था। मकान मालिक से पिता के बारे में पूछकर लौट गया।
विज्ञापन

बुजुर्ग को अपने घर पर बुलाकर ऐंठते थे रकम

डेमो
काफी समय बाद मकान मालिक ने किराएदार के कमरे से कराहने की आवाज सुनी। संदेह होने पर ताला तोड़ा। कमरे में बुजुर्ग रामगोपाल मरणासन हालत में पड़े थे। मकान मालिक ने उनके बेटे को बुलाया। पुलिस को सूचना देने के साथ रामगोपाल को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विद्याभूषण का कहना है कि नौकरानी रजनी ने उनके पिता को झांसा देकर नजदीकी बनाई थी और ब्लैकमेल कर रही थी। चंगुल में फंसे बुजुर्ग ने रजनी और उसके पति सत्यनारायण को बेटी-दामाद बताकर किराए का मकान दिलाया था।

आरोप है कि दंपती अक्सर रामगोपाल को अपने घर पर बुलाकर रकम ऐंठते थे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर रामगोपाल को बंधक बनाकर प्राणघातक पिटाई की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके रजनी और सत्यनारायण के मोबाइल सर्विलांस पर लिए। लोकेशन ट्रेस करके सोमवार को दोनों को पकड़ा गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें