फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: ब्लेड से पत्नी का गला रेतने के बाद खुद की गर्दन पर भी किया वार, अस्पताल में भर्ती

Mon, 22 Jul 2019 11:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
घायल पति-पत्नी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गलहिता गांव में सोमवार की दोपहर पति ने पत्नी का ब्लेड से गला रेत दिया। पत्नी के मरणासन्न होने पर उसने खुद का भी गला रेत लिया। खेत में मौजूद लोग घायल दंपती को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दपंती का उपचार चल रहा है।  

विज्ञापन


चांदा कोतवाली क्षेत्र के गलहिता गांव निवासी महेंद्र निषाद (38) अपनी पत्नी आजादी देवी (35) के साथ सोमवार की सुबह ससुराल गया था। ससुराल से दंपती वापस गलहिता गांव पहुंचे। महेंद्र अपने घर से पांच सौ मीटर पहले एक बाग में रुका और आराम करने की बात कही। इस दौरान महेंद्र ने ब्लेड निकालकर पत्नी का गला रेत दिया। पत्नी के गले से खून की धारा बहने लगी और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। 

इस बीच खेत में काम कर रहे लोगों की नजर महेंद्र पर पड़ी तो उधर भागे। जब तक लोग महेंद्र के पास पहुंच पाते उसने खुद का गला भी ब्लेड से रेत डाला। ग्रामीण इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायल दंपती को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दंपती को भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सूचना के बाद सीओ लंभुआ विजयमल्ल यादव भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पूछताछ में महेंद्र का भाई ने जानकारी दी है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें