फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग की बिडिंग में छिपाया था 40.96 लाख का सोना, लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

Sat, 08 Aug 2020 07:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सोने की तस्करी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दुबई से लखनऊ पहुंची फ्लाइट में कस्टम ने तस्करी कर लाया 40.96 लाख रुपये का सोना पकड़ा। शातिर ने सोने को वायर के रूप में ढालकर बैग की बिडिंग में छिपा रखा था।

विज्ञापन


कोरोना के चलते इंटरनेशनल फ्लाइटें बंद होने से तस्करी कर सोना लाना बंद हो गया था। हालांकि, अब उड़ानें फिर से शुरू होने से तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस वतन लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई वंदे भारत मिशन की फ्लाइटों से तस्करी की जा रही है। शुक्रवार को एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने सोना पकड़ा।

उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि दुबई से लखनऊ आने वाले विमान एफजेड 8325 से उतरे यात्री से 699 ग्राम सोना बरामद किया गया। इसकी कीमत 40,96,140 रुपये है। इससे पूर्व 27 जुलाई को कस्टम की टीम ने रसलखेमा से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट से 26.62 लाख का सोना बरामद किया था। इसे दो यात्री बेल्ट के बक्कल, चेन व ब्रेसलेट में छिपाकर ला रहे थे।
विज्ञापन


कस्टम की टीम में अजित कुमार किस्पोटा, राजेश अग्निहोत्री, लवकेश वर्मा, ज्योतिर्भा सिंह, अतुल कुमार, प्रकाश चन्द्र मिश्रा, अमित बोस, कुमार गौतम एवं एलपी सिंह थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें