फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फकीरों से अभद्रता कर लगवाए जय श्रीराम के नारे, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2022 02:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा

सार

पुलिस ने फकीरों को डराकर जय श्रीराम के नारे लगवाने और अभद्रता करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो की एक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के गांव में भिक्षा मांगने के लिए गए तीन फकीरों के साथ अभद्रता करने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने भिक्षा मांगने पहुंचे फकीरों से पहले उनका आधार कार्ड मांगा और उनसे जय श्रीराम के नारे लगवाए। गांव में भिक्षा मांगने को अपराध बताते हुए युवक ने तीनों फकीरों से उठक बैठक करवाई और उन्हें दोबारा गांव में ना आने की शपथ भी दिलाई। इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस कदर एक युवक फकीरों से उठक बैठक करवा रहा है और उनसे जय श्रीराम के नारे लगवा रहा है। डर के मारे तीनों फकीर युवक जैसा कह रहा है वैसा करने पर विवश हैं। वहीं, इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि फकीरों से अभद्रता करने का यह पूरा मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के खरगूपुर डीगुर गांव का है जहां फकीर की वेशभूषा में तीन लोग भिक्षा मांगने पहुंचे थे। जैसे ही वह आरोपी युवक के घर पर पहुंचे युवक ने फकीरों के साथ अभद्रता करते हुए पहले उनसे आधार कार्ड मांगा और फिर समुदाय विशेष का होने के कारण उनसे जय श्रीराम के नारे भी लगवाए।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने तीनों से उठक बैठक करवाते हुए उन्हें गांव में दोबारा ना आने की हिदायत दी। इस पूरे घटनाक्रम का आरोपी युवक ने वीडियो भी बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें