फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंस्पेक्टर को धमकाने का आरोपी गिरफ्तार, मांगी माफी

विज्ञापन
आरोपी अंबर यादव
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी को धमकाने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंबर यादव बीकेटी के लालपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने इंस्पेक्टर से माफी भी मांगी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि आरोपी सात मार्च को जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के शो में स्टेज पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों के कई बार रोकने पर भी जब वह नहीं माना तो वह उसे शो से बाहर निकाल दिया गया था। इसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर छोटा विलेन नाम से अकाउंट से वीडियो बनाई। इसमें उसने इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाया और माफी मांगने की मांग की। वीडियो में उसने माफी न मांगने पर इंस्पेक्टर को अंजाम भुगतने और दंगा कराने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें