फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैरियरों की रेकी कर लूट करवाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुजरात से लखनऊ आने वाले कारोबारियों के कैश कैरियरों की रेकी कर गिरोह को जानकारी देने वाले अमृतलाल पाल को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। वह कैरियरों के आने-जाने का समय, रास्ते और ठिकानों की जानकारी गिरोह तक पहुंचाता था। इसके बदले उसे लूट की रकम में हिस्सा मिलता था। गिरोह के छह सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ के मुताबिक, अमृतलाल पहले गुजरात से आने वाले कारोबारियों के कैरियरों को ऑटो से लाने-ले जाने का काम करता था। इसी दौरान उसे उनकी आवाजाही और वाहनों की जानकारी हो गई थी। अधिक रुपये कमाने के लालच में उसने सौरभ यादव और दिनेश चंद्र यादव से संपर्क कर लूट की योजना बनाई। उसकी सूचना पर गिरोह के सदस्य चारपहिया वाहन से कैरियरों को टक्कर मारकर गिराते थे। फिर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर पिस्टल का भय दिखाकर नकदी लूट लेते थे। प्रतापगढ़ निवासी अमृतलाल गोमतीनगर में रह रहा था।
इन घटनाओं को दिया अंजाम
गिरोह ने दो मई को विभूतिखंड में 22 लाख, तीन जुलाई को विराट मार्केट में 45 लाख, तीन सितंबर को मेयो अस्पताल के पास 80 लाख और 24 अक्तूबर को आशियाना में 1.55 करोड़ रुपये लूटे थे। चारों वारदातों में कुल 3.02 करोड़ रुपये लूटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें