लखनऊ। ठाकुरगंज के अहमदगंज पजावा निवासी विमला सिंह (80) की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी बेटे अतेंद्र को गिरफ्तार किया। तफ्तीश में सामने आया कि शराब के लिए रुपये न देने पर अतेंद्र ने मां को मारा-पीटा था और धक्का दे दिया था। दीवार से सिर टकराने की वजह से विमला की जान चली गई थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चौक ओमवीर सिंह चौहान ने आरोपी की बहन की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शराब का लती है। शनिवार को वह मां से शराब के लिए रुपये मांग रहा था, लेकिन वह मना कर रही थीं। इस पर वह भड़क गया और मारपीट करने लगा। पुलिस ने घटना के बाद ही आरोपी अतेंद्र को हिरासत में ले लिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से वह जेल भेजा गया।