लखनऊ। आलमबाग में सोमवार रात प्रेम नगर निवासी ऑटो चालक शिवा साहू (24) ने नशे में फंदा लगा लिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि पांच वर्ष पहले शिवा ने प्रेम विवाह किया था। इसके कुछ समय बाद ही उनका पत्नी से अलगाव हो गया था। सोमवार रात वह शराब के नशे की हालत में घर पहुंचे और अपने कमरे में चले गए थे। मां खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में पहुंची तो शिवा को पंखे से रस्सी के सहारे लटकता पाया। शोर सुन अन्य घरवाले भी आ गए और शिवा को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष सरोज ने बताया कि शिवा की जान देने का कारण पता नहीं चल सका है। घरवालों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। ्र