फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार

Fri, 09 May 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज की न्यू हैदरगंज स्टार कॉलोनी निवासी गीता की मौत के मामले में पुलिस ने पति राजकुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मृतका के बेटे अमित के अनुसार, छह मई की सुबह उनकी मां गीता का शव घर में फंदे से लटका मिला था। उन्हें संदेह था कि पिता ने मां की गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। इसी आधार पर ठाकुरगंज थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुधवार को डॉक्टरों के पैनल ने गीता का पोस्टमार्टम किया, इसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद धारा में संशोधन करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। बृहस्पतिवार को राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रताड़ना से तंग आकर दी थी जान
पुलिस जांच में सामने आया कि राजकुमार लंबे समय से पत्नी गीता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे परेशान होकर गीता ने आत्मघाती कदम उठाया। परिवार में दो बेटे अमित और सुमित हैं। घटना के समय अमित अपनी पत्नी के साथ दूसरे घर में थे जबकि सुमित ड्यूटी पर गया था। गीता का मायका सीतापुर के अटरिया हिम्मतनगर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें