लखनऊ। मानकनगर में 29 सितंबर की सुबह आरोपी दुकानदार आकाश शर्मा घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। आरोपी बच्ची से बैड टच किया। मां ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ मानकनगर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
बच्ची की मां ने बताया कि 29 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे उनकी सात वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरेाप है कि इसी बीच आरोपी आकाश शर्मा बेटी को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपनी दुकान पर ले गया। चॉकलेट देने का बाद वह बच्ची को अपने साथ घर ले गया। यहां उसने बेटी से अश्लील हरकत और बैड टच किया। कुछ देर बाद आरोपी ने बेटी को छोड़ दिया।
मां ने बताया कि रात में वह जब खाना खाने के लिए बेटी को बुलाने गईं तो वह सहमी हुई थी। कारण पूछने पर वह फूट-फूट कर रोने लगी। बेटी ने जब घटना बताई तो वह दंग रह गईं। बुधवार सुबह वह मानकनगर थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लज्जा भंग करने, गरिमा को ठेस पहुंचाने और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।