फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विवि और आईआईएम मिलकर देंगे स्टार्टअप को नई उड़ान

विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को अटल भवन में मन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को अटल भवन में मनाया गया। मुख्य अतिथि आईआईएम लखनऊ के निदेशक प्रो. एमपी गुप्ता ने कहा कि भाषा विश्वविद्यालय और आईआईएम मिलकर विद्यार्थियों के लिए स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा तकनीकी दौर में भाषाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़कर आगे बढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आइडिया और रचनात्मक सोच को शोध, नवाचार और विकास से जोड़कर व्यावहारिक व समाजोपयोगी रूप देने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि भाषा के माध्यम से समाज, संस्कृति और विचारों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में अवधी समेत विभिन्न भाषाओं के अध्ययन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
स्टार्टअप, एआई, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल और मीडिया क्लब जैसे मंचों को भी मजबूत किया जा रहा है। समारोह में मोनिका तनेजा, कुलसचिव विकास, वित्त अधिकारी संतोष कुमार, डीन अकादमिक प्रो. सौबान सईद, प्रो. मसूद आलम, प्रो. हैदर अली, उपकुलसचिव मो. साहिल समेत शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन डॉ. धीरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

‘एआई मंथन 1.0’ के तहत विद्यार्थियों की ओर से तैयार मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। विवि की विकास यात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत फोटोग्राफी, रील मेकिंग समेत विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। परिसर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले सफाई मित्रों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को अटल भवन में मन

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को अटल भवन में मन

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को अटल भवन में मन

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को अटल भवन में मन

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को अटल भवन में मन

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को अटल भवन में मन

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को अटल भवन में मन

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को अटल भवन में मन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें