पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : amar ujala
यूपी की राजधानी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत में मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी कर पीएम मोदी ने आम आदमी व डाकू सभी को एक लाइन में खड़ा कर दिया।
उन्होंने कहा कि अगर इस मुद्दे पर विपक्ष के सभी नेता एक साथ आ जाएं तो जनांदोलन खड़ा हो सकता है। वह मंगलवार को लखनऊ में एक रैली करेंगी। उनका कहना है कि उसमें अगर सीएम अखिलेश आते हैं तो अच्छी बात होगी।
ये पूछने पर कि क्या वह देश भर में नोटबंदी के खिलाफ चल रहे आंदोलन की अगुवाई करेंगी तो उन्होंने कहा कि मैं एक छोटी नेता हूं, विपक्ष के सभी नेताओं को इस मुद्दे पर एक साथ आना होगा।
लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनके सहयोगी मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने उनका स्वागत किया।