फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मलिहाबाद की तत्कालीन तहसीलदार पर धन उगाही का आरोप, केस दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। मलिहाबाद तहसील में तैनात रहीं तहसीलदार वंदना कुशवाहा और एक लेखपाल सहित छह लोगों पर धोखाधड़ी, फर्जी तरीके से जमीन हड़पने व धन उगाही का केस दर्ज किया गया है। एफआईआर डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश पर हुई है।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार निवासी अभिमन्यु कुमार सिंह का आरोप है कि ग्राम विशुनपुर की भूमि संख्या 93 की लगभग 16 बिस्वा जमीन आंट गढ़ी सौरा निवासी अहमद अली से 30 जुलाई 2014 को खरीदी थी, जिसका आदेश नायब तहसीलदार माल के न्यायालय में 13 अगस्त 2018 को हुआ था। लगभग 10 वर्षों के बाद कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आरोपी अहमद अली ने दोबारा उस भूमि का एक बटा दो भाग अहमदपुर गांव निवासी सुमित्रा को बेचते हुए बैनामा कर दिया। इसमें उसी गांव की शकी निशा व अहमदपुर गांव के कृष्ण कुमार गवाह हैं।
आरोप है कि उक्त आरोपियों सहित तत्कालीन विशुनपुर के लेखपाल व तत्कालीन तहसीलदार वंदना कुशवाहा ने धन उगाही करते हुए 15 फरवरी 2024 को अपने न्यायालय से जमीन का दाखिल खारिज कर दिया। अभिमन्यु कुमार सिंह ने डीसीपी उत्तरी को प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर मलिहाबाद पुलिस ने वंदना कुशवाहा, लेखपाल, अहमद अली, सुमित्रा, कृष्ण कुमार और शकी निशा पर केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि तफ्तीश कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें