फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज छुट्टी के दिन भी जमा होगा गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गृहकरदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम रविवार को छुट्टी के दिन भी गोमतीनगर विस्तार के कई वार्डों में शिविर लगाएगा। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक इनमें गृहकर जमा कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

जोन चार के जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि शिविर में नए भवनों के गृहकर निर्धारण और पुराने गृहकर के संबंध में संशोधन के लिए पत्र भी लिया जाएगा। संभव हुआ तो इन मामलों का मौके पर निस्तारण भी कर दिया जाएगा। किसी मामले में जांच या फाइल देखने की जरूरत होगी तो उसके लिए समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


यहां लगेंगे शिविर
चिनहट द्वितीय वार्ड का परिजात अपार्टमेंट।
खरगापुर सरसवां वार्ड में गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-एक के सुलभ आवास परिसर।

खरगापुर सरसवां वार्ड में गोमतीनगर विस्तार स्थित बेतवा अपार्टमेंट।

खरगापुर सरसवां वार्ड में गोमतीनगर विस्तार स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट।

चिनहट प्रथम वार्ड में स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर, गौरव विहार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें