फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malihabad News: मलिहाबाद में घोड़े से टकराई बाइक, डॉक्टर की मौत, बेटा गंभीर

Tue, 08 Jul 2025 09:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रहीमाबाद के जिंदौर गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब डॉक्टर की बाइक घोड़े से टकरा गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहीमाबाद में सोमवार देर रात तेरवा गांव निवासी डॉक्टर नवल किशोर (50) की बाइक घोड़े से टकरा गई। हादसे में नवल किशोर की मौत हो गई। उनका बेटा करन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे में घोड़े की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


नवल किशोर घर से दो किलोमीटर दूर स्थित लोधई गांव में क्लीनिक चलाते थे। सोमवार देर रात गढ़ी जिंदौर स्थित अवध ढाबा पर वह बाइक से बेटे करन के साथ खाना खाने पहुंचे थे। वहां से रात करीब 11:30 बजे पिता-पुत्र लौट रहे थे। वह हेलमेट पहने थे, तभी जिंदौर गांव के पास उनकी बाइक के सामने अचानक घोड़ा आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सीधे घोड़े से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र जख्मी हो गए।

ये भी पढ़ें - रेलवे ने शुरू की आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट बनाने की व्यवस्था, दावा- यात्रियों को होगी सहूलियत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: माफिया मुख्तार की जमीन पर बने फ्लैटों का आवंटन अगस्त से, एलडीए शुरू करेगा प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद कुमार द्विवेदी ने नवल व उनके बेटे को सीएचसी मलिहाबाद पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने नवल को मृत घोषित कर दिया। बेटे करन को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। करन रहीमाबाद के सर्वोदय बाल विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। नवल किशोर ने दो शादियां की थीं। परिवार में दोनों पत्नियां और छह बच्चे हैं।

हादसे में युवक की मौत
माल कस्बे के रहने वाले राम प्रसाद (35) मजदूरी करते थे। बेटे गुलशन ने बताया कि सोमवार देर रात पिता पैदल बाग से घर लौट रहे थे, तभी कस्बे के बाहर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद परिचित परचून दुकानदार ने राम प्रसाद के घरवालों को जानकारी दी। राम प्रसाद के परिवार में पत्नी गुड्डी देवी और दो बेटे व दो बेटियां हैं। इंस्पेक्टर माल नवाब अहमद के मुताबिक मामले में तहरीर नहीं मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें