फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malihabad: किशोरी को साथ ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

Sun, 22 Feb 2026 11:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुलिस ने मामले में  सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहाबाद के रहीमाबाद के गांव में लगे मेले से 16 वर्षीय किशोरी को साथ ले जाने के बाद साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी करौंदी गांव निवासी रोहिणी कुमार को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि बीते वर्ष 10 दिसंबर को मेला देखने गई किशोरी को आरोपी रोहिणी कुमार बहला-फुसलाकर कर ले गया था। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को उसी माह खोज लिया था। इसके बाद से आरोपी भागा चल रहा था। किशोरी के बयान व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रोहिणी कुमार व उसके अज्ञात साथी ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

ये भी पढ़ें - अखिलेश बोले : मुझसे गलती हुई...मुझे रामभद्रचार्य को जेल भेजना चाहिए था, कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: एआई के साथ डीप टेक का भी नेतृत्व करेगा यूपी, लखनऊ में शुरू हुआ IBM का नया सेंटर


पुलिस ने रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है। रविवार को आरोपी रोहिणी कुमार को गहदों गांव के पास गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मजदूरी करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें