फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों को पकड़ने में नाकाम मलिहाबाद और चिनहट थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Sat, 27 Jan 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी में लगातार पड़ रही डकैतियों के बाद शनिवार दोपहर पुलिस पर पहली बड़ी कार्रवाई की गई। डीजीपी की सख्ती के बाद एसएसपी दीपक कुमार ने मलिहाबाद थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और चिनहट थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ राय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों मामलों में एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


वहीं, क्राइम ब्रांच के रितेंद्र प्रताप सिंह मलिहाबाद के नए कोतवाल बनाए गए हैं। जबकि राजकुमार सिंह को चिनहट की कमान सौंपी गई है। इससे पहले उनकी तैनाती हुसैनगंज थाने में थी।

बता दें कि मलिहाबाद में लगातार पड़ रही डकैती के बाद शुक्रवार को डीजीपी ओपी सिंह शुक्रवार की शाम एसएसपी दीपक कुमार और एसपी ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार सिंह के साथ मलिहाबाद थाने का निरीक्षण किया था। डीजीपी ने ग्रामीण इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अल्टीमेटम के छह घंटे के भीतर ही फिर चोरी

उन्होंने पुलिस टीम को हर वक्त अलर्ट रहने का आदेश देते हुए को जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का अल्टीमेटम भी दिया था। लेकिन, इस आदेश के छह घंटे के भीतर ही क्षेत्र के अमानीगंज निवासी असलम के घर में चोरी हो गई। इसमें पुलिस की लापरवाही मानते हुए मलिहाबाद थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को एसएसपी दीपक कुमार ने लाइन हाजिर ‌किया है।

वहीं, चिनहट में हुई डकैती के मामले में अल्टीमेटम के बावजूद तय समय में सीमा खुलासा न कर पाने के कारण रवींद्रनाथ राय को लाइन हाजिर किया गया है। दोनों मामलों में जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें