फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ के मेजर तुफैल अहमद सेना मेडल से अलंकृत

विज्ञापन
 मेजर तुफैल अहमद सेना मेडल देते अ​​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। जम्मू-कश्मीर में रेकी मिशन के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने पर उसकी सात हजार फीट की ऊंचाई पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाने वाले जांबाज मेजर तुफैल अहमद सेना मेडल (वीरता) से अलंकृत किए गए हैं। उन्हें यह सम्मान बरेली में आयोजित मध्य कमान अलंकरण में प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को बरेली सैन्य स्टेशन में आयोजित अलंकरण समारोह में मेजर तुफैल अहमद सहित 11 सेना पदक (वीरता), तीन सेना पदक (विशिष्ट) और छह विशिष्ट सेवा पदक सहित कुल 20 सैन्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने जांबाजों को सम्मानित किया। उन्होंने यूनिटों को उनकी असाधारण व्यावसायिकता और अद्वितीय उपलब्धियों के लिए जीओसी-इन-सी मध्य कमान यूनिट प्रशंसा पत्र भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार विजेताओं और पूर्व सैनिकों के परिजनों का हृदय गर्व व कृतज्ञता से भर गया। 22 इकाइयों को सेनाध्यक्ष से मध्य कमान यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ सैन्य अस्पतालों, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक्स और मध्य कमान के फील्ड अस्पतालों की श्रेणियों में नौ अन्य पुरस्कारों व स्वच्छ और हरित सैन्य स्टेशनों की श्रेणी के तहत विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों को नौ सूर्या ट्रॉफियां भी प्रदान की गईं।
विज्ञापन


जांबाजों की हुई सराहना

लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने अपने कर्तव्यों के प्रदर्शन में पुरस्कार विजेताओं व उनके परिजनों की सराहना की। उन्होंने सभी रैंकों, पूर्व सैनिकों से राष्ट्रसेवा में खुद को समर्पित करने का आग्रह किया। सम्मानित जांबाजों के साथ बातचीत कर सेना की उच्चतम परंपराओं को बनाए रखने में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।

स्वच्छता व हरियाली में लखनऊ पुरस्कृत

जांबाजों को सम्मानित करने के अतिरिक्त मध्य कमान अलंकरण समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ और हरित सैन्य स्टेशनों को भी पुरस्कार दिए गए। दस हजार से अधिक जनसंख्या की श्रेणी-1 में सैन्य स्टेशन मुख्यालय लखनऊ, महू, बरेली पुरस्कृत किए। पांच से दस हजार जनसंख्या की श्रेणी-2 में सैन्य स्टेशन मुख्यालय वाराणसी, कानपुर और अवेरीपट्टी, पांच हजार से कम की श्रेणी-3 में सैन्य स्टेशन मुख्यालय लैंसडाउन, जमशेदपुर और शाहजहांपुर को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


इन्हें मिले सेना मेडल (वीरता)

लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक कुमार सिंह, बलिया

मेजर पुष्पिंदर सिंह वर्मा

मेजर तुफैल अहमद, लखनऊ

मेजर गोविंद सिंह, अल्मोड़ा

मेजर रामसागर पांडेय, गोरखपुर

कैप्टन विमान्यु त्यागी, नई दिल्ली

सेवानिवृत्त सूबेदार हरवीर सिंह, गौतमबुद्धनगर

हवलदार सुदेश कुमार, उधमपुर

नायक लोकिंदर शर्मा, कठुआ, जम्मू-कश्मीर

कार्यवाहक लांस दफादार राजेश कुमार, बेलागवी, कर्नाटक

पैराट्रूपर सुशील, करनाल, हरियाणा

इन्हें भी मिला पदक

-बार टू सेना मेडल (वीरता) पंचकुला, हरियाणा के लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन कुमार सिंह को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें