फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अचानक ब्रेक लगाने से स्कूटी के पीछे बैठी महिला गिरी, मौत

Mon, 17 Feb 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मोहिनी। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लखनऊ। नाका इलाके में हुए सड़क हादसे में गाजीपुर के लवकुश नगर निवासी मोहिनी (27) की मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त वह स्कूटी के पीछे बैठी थीं और हेलमेट भी नहीं लगाए थीं। इसके चलते उनके सिर में गंभीर चोट आई। अगर हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन


मृतका के पति शिवकुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं। 21 फरवरी को मोहिनी की ननद की सगाई है। इसीका निमंत्रण देने वह शनिवार शाम आलमबाग स्थित मायके जा रही थीं। साथ में पति शिव व चार वर्षीय बेटी शनाया थी। स्कूटी पति चला रहे थे।
नाका स्थित नत्था तिराहे के पास अचानक स्कूटी के सामने कार आ गई। शिवकुमार ने जैसे ही ब्रेक लगाया तो संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में मोहिनी के सिर में गंभीर चोट आ गई। शनाया को मामूली चोट लगी। पति ने मोहिनी को ट्राॅमा में भर्ती कराया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें