उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए पीएसी सेनानायकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें आकाश तोमर को पुलिस अकादमी मुरादाबाद और त्रिभुवन सिंह को एसपी जीआरपी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। इसके साथ ही तीन अधिकारियों के पूर्व में जारी तबादला आदेश निरस्त कर उन्हें नई तैनाती दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए पीएसी और अन्य इकाइयों में भी बदलाव किए हैं। 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के सेनानायक आकाश तोमर को डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद का एसपी बनाया गया है। 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सेनानायक अमित कुमार प्रथम को ईओडब्ल्यू का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा के सेनानायक नरेंद्र कुमार सिंह को पीटीसी सीतापुर का एसपी बनाया गया है। 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय को एसपी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं बनाया गया है। 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के सेनानायक त्रिभुवन सिंह को एसपी जीआरपी मुख्यालय लखनऊ और 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी अभिसूचना मुख्यालय बनाया गया है।
इसके अलावा 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला को एसपी पीटीएस गोरखपुर और 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा को एसपी यूपी पावर कॉरपोरेशन बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर की डीसीपी प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का सेनानायक बनाया गया है।
तीन अधिकारियों के तबादले निरस्त
तीन अधिकारियों के पूर्व में जारी स्थानांतरण निरस्त किए गए हैं। पुनीत द्विवेदी को एडीसीपी गाजियाबाद, नीतू को एडीसीपी लखनऊ और अमित कुमावत को एडीसीपी आगरा बनाया गया है। इनके पूर्व में लखनऊ, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में तैनाती के आदेश निरस्त किए गए हैं।