फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: कानपुर-संभल में दर्दनाक हादसे, "जेन जी आंदोलन से दूर रहें", सीएम योगी बने बाढ़ पीड़ितों का सहारा

Sun, 06 Sep 2026 05:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में रविवार को कई हादसे हुए जिनमें 10 से अधिक मौतें हुई हैं। संभल में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, कानपुर में हुए हादसे में तीन बेटियों सहित पिता की मौत हुई है। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख खबरें: 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में रविवार को कई हादसे हुए जिनमें 10 से अधिक मौतें हुई हैं। संभल में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, कानपुर में हुए हादसे में तीन बेटियों सहित पिता की मौत हुई है। वहीं, सीतापुर में एक पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हुई है। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने जेन जी की समस्याओं पर चिंता जताई है पर बसपा कार्यकर्ताओं से आंदोलन से दूर रहने की अपील की है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों की मदद की। उन्होंने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री आवास देने का एलान किया है। सहारनपुर में मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के बाद वाद-विवाद जारी है। इस बीच प्रमुख शिकायतकर्ता ने मस्जिद की जगह देवस्थान होने का भी दावा किया है। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख खबरें: 
विज्ञापन


चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों से मिले योगी: 'आपदा पीड़ित अकेले नहीं, सरकार आपके साथ', सीएम का पीएम आवास का एलान
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदाकिनी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई व स्थलीय निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त तुलसीदास प्रतिमा का जायजा लिया। पीड़ितों को राहत सामग्री बांटते हुए उन्होंने बेघर हुए लोगों को पीएम आवास देने की घोषणा की और आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी में छह की मौत: दिव्यांग बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत छह की गई जान
यूपी के संभल जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने के चक्कर में सामने से आ रहे डंपर से टेंपो भिड़ गया। हादसे में दो बच्चों समेत छह की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत, चौथी बेटी की हालत गंभीर
कानपुर के भीतरगांव में रविवार सुबह साढ़े दस बजे एक भीषण हादसा हो गया। यहां अचानक एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में गृहस्वामी मुकेश सिंह और उनकी चार बेटियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: जेन-जी की समस्याओं पर मायावती ने जताई चिंता, लेकिन कार्यकर्ताओं को आंदोलन से दूर रहने को कहा
जेन-जी और जेन-अल्फा के सामने रोजगार सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि देश में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जिनसे यह धारणा बन रही है कि युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर शुरू हुआ आंदोलन विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रभाव में आ गया है। पढ़ें पूरी खबर  

अंकित बालियान हत्याकांड: 'ऐसा हश्र करेंगे, सोच भी नहीं पाओगे, आज रात...'; एक लाख के इनामी शूटर सत्यम के नाम से फिर धमकी
शामली में गायक अंकित हत्याकांड के बाद शार्प शूटर सत्यम के नाम से लगातार धमकी भरे वीडियो जारी किए जा रहे हैं। वीडियो में धमकी दी गई है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है। इससे पहले भी धमकी भरे वीडियो वायरल किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

बरेली में दो घंटे मूसलाधार बारिश: सड़कों पर दिखा 'सैलाब' जैसा हाल, शहर के पॉश इलाकों में भी भरा पानी
बरेली में रविवार को दोपहर करीब दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से शहर में जलभराव हो गया। इससे नगर निगम के जल निकासी के दावों की पोल खुल गई। दरगाह आला हजरत मोड़ सहित कई प्रमुख इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: बी फार्मा छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जीजा के घर रहकर लखनऊ विवि से कर रहा था पढ़ाई
लखनऊ में बी फार्मा छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जीजा के घर रहकर लखनऊ विवि से पढ़ाई कर रहा था। बहन-बहनोई जन्माष्टमी पर अपने घर गए हुए थे। घटना के दिन शुभम घर पर अकेले था। पढ़ें पूरी खबर

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: शिकायतकर्ता विकास त्यागी बोले- कुआं निकला है, देवस्थान हटाकर बनी हो सकती है मस्जिद
सहारनपुर में कलक्ट्रेट स्थित पुरानी मस्जिद को अवैध करार देकर ध्वस्त करा दिया गया। इस मामले में जहां विपक्ष ने विरोध जताया है। वहीं मस्जिद के लिंटर के नीचे कुआं निकलने के बाद शिकायतकर्ता ने इसके देवस्थान होने का दावा करते हुए पुरातत्व विभाग से जांच की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें