फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत, शिक्षा मंत्री का अखिलेश को जवाब; लॉरेंस गैंग के नाम भेजा वाट्सएप

Wed, 29 Jul 2026 05:31 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

मासूम की डूबकर मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

राजधानी में पानी से भरी बाल्टी में डूबा छह माह का मासूम, तड़प-तड़पकर मौत

पीजीआई क्षेत्र की सतगुरुपुरम कॉलोनी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह माह के मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय पिता काम पर जा चुके थे, जबकि मां घर के काम में व्यस्त थीं। बच्चे को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गोंसाईगंज-सुलतानपुर रोड निवासी कुलदीप पिछले डेढ़ वर्ष से पत्नी शिवानी के साथ चरन भट्ठा रोड स्थित सतगुरुपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं। कुलदीप मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। छह माह का बेटा उनकी पहली संतान था। पढ़ें पूरी खबर

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ट्रस्ट ने हाईकोर्ट से याचिका ली वापस

रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिका बुधवार को ट्रस्ट ने वापस ले ली। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि इसी मामले में कमिश्नरी कोर्ट में दायर अपील पर अंतरिम राहत (स्थगन आदेश) मिल चुकी है। ऐसे में हाईकोर्ट में दाखिल याचिका का उद्देश्य समाप्त हो गया है, जिसके चलते इसे वापस लेने की अनुमति मांगी गई। न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। पढ़ें पूरी खबर

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) संदीप सिंह व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

"खाली स्कूलों में प्री-प्राइमरी पाठशालाएं संचालित होंगी..." शिक्षा मंत्री ने स्कूल बंद कराने पर दिया जवाब'

यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) संदीप सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए योगी सरकार में प्राथमिक शिक्षा में किए गए सुधारों की चर्चा की और कहा कि कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को पास के विद्यालयों में विलय किया जाएगा और रिक्त विद्यालयों में प्री-प्राइमरी पाठशालाएं संचालित की जाएंगी। प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

UP Politics - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस बार यूपी की सियासत में जयंती जिंदाबाद

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय है लेकिन जातिगत वोटों को साधने की गुणाभाग के लिए राजनीतिक दलों में महापुरुषों की साधना तेज हो गई है। सूबे के दो प्रमुख दल भाजपा और सपा में अपने-अपने वोट बैंक को रिझाने के लिए संतों और महापुरुषों की स्मृति पर आधारित जयंती कार्यक्रमों की होड़ नजर आ रही है। पिछले कुछ समय से बढ़ीं इस तरह की गतिविधियों का सिलसिला आगे भी जारी रहे, इसके लिए प्रदेशव्यापी आयोजनों का लंबा एजेंडा तैयार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

lawyer advocate and court - फोटो : AI

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश- 24 अगस्त तक जिले के किसी भी अदालत परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे चार वकील

लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में 21 जुलाई को हुई हिंसा के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने स्वतः संज्ञान लेते हुए चार अधिवक्ताओं के 24 अगस्त तक जिले में किसी भी अदालत परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने यह आदेश दिया।

हिंसक घटना में याचिकाकर्ता पर हमला करने के साथ उसे धमकी दी गई थी। कोर्ट ने वकीलों के एक वर्ग के जमीन हड़पने, संगठित कदाचार और कानूनहीनता के आरोपों को लेकर भी निर्देश जारी किए। इनमें इन वकीलों के खिलाफ खुफिया ब्यूरो (आईबी) की गोपनीय जांच, दस वर्ष के आयकर रिटर्न समेत संपत्ति का पूर्ण खुलासा और पीड़ित को पुलिस सुरक्षा देना शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एआई से सीखी फिरौती की चाल, लॉरेंस गैंग के नाम भेजा था वाट्सएप संदेश

गोरखपुर में सराफा कारोबारी के बेटे वैभव के अपहरण के बाद हत्या की साजिश में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्यारोपी सर्वेश कंप्यूटर एक्सपर्ट था और उसने पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए एआई का सहारा लिया। उसने एआई से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के काम करने के तरीके, गैंग में शामिल होने की प्रक्रिया, फिरौती मांगने के तौर-तरीके और साइनाइड जहर से जुड़ी जानकारी तक हासिल की थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें