फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: चाइनीज मांझे से मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, साधु के हत्यारे का एनकाउंटर; 'धोखेबाज' गूगल मैप

Mon, 15 Jun 2026 05:48 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


राम मंदिर के चढ़ावे में गबन, जांच के लिए अयोध्या पहुंची एसआईटी

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दान पेटिका में कथित अनियमितता के मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय एसआईटी सोमवार दोपहर करीब 2 बजकर 53 मिनट पर अयोध्या पहुंच गई। टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बताया गया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जांच की मांग किए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन किया था। रविवार को अवकाश होने के कारण टीम सोमवार को अयोध्या पहुंची। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

जेवर से लखनऊ आए किसान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

'योगी जी ने सपना साकार कर दिया', पहली उड़ान से लखनऊ आए जेवर के किसान हुए भावुक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी क्रम में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना हुई, जो कई किसानों के लिए भावनात्मक और ऐतिहासिक पल बन गई। 

इस उड़ान की सबसे खास बात यह रही कि इसमें यात्री के रूप में वे किसान भी सवार थे, जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे किसानों के चेहरे पर खुशी, गर्व और भावुकता साफ दिखाई दी। वे अपने गांव से सीधे प्रदेश की राजधानी में उतरे थे। पढ़ें पूरी खबर

घायल भतीजे को देखने अस्पताल पहुंचे गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार। - फोटो : अमर उजाला

बरेली में चाइनीज मांझे से गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी

बरेली में चाइनीज मांझे से फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। शहर के श्यामगंज फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे 15 वर्षीय वीर सिंह गंगवार की गर्दन कट गई। स्थानीय लोगों की मदद से वीर सिंह को तत्काल ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर

मुठभेड़ की घटना की जानकारी देते एसपी जय प्रकाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

साधु की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

घूरेटोला मोहल्ले में साधु की चाकू से गोदकर की गई हत्या की घटना में फरार ईनामिया मुख्य आरोपी के सीने और माथे पर गोली लगने से पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। फायरिंग में एसओजी का सिपाही घायल होने के साथ उपनिरीक्षक के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। सिपाही का इलाज चल रहा है। एसपी ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे जांच की। पढ़ें पूरी खबर

नाले में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गूगल मैप ने फिर दिया 'धोखा', दो घंटे तक फंसे रहे चार लोग

गूगल मैप पर आंखें मूंदकर भरोसा करने का एक मामला गंभीर दुर्घटना का सबब बनते-बनते बचा। हापुड़ में एक परिवार, जो दादरी से किठौर की यात्रा पर था, गूगल मैप द्वारा बताए गए गलत रास्ते पर चलने के कारण एक पानी से भरे नाले में जा फंसा। कार में सवार परिवार के चार सदस्य लगभग दो घंटे तक मदद के इंतजार में फंसे रहे। समय रहते सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

वनडे के लिए धर्मशाला पहुंची भारत-अफगानिस्तान की टीमें। - फोटो : अमर उजाला

आज पहुंचेंगी भारत व अफगानिस्तान की टीमें, दिग्गज रोहित शर्मा पर रहेंगी निगाहें

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 17 जून को होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीमें सोमवार को लखनऊ पहुंच जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक एक करके दोनों टीमें अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें