फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: अखिलेश-राहुल की बड़ी बैठक टली, यूपी में बढ़े 18.84 लाख वोटर; आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से राहत

Tue, 17 Nov 2026 05:26 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला

यूपी में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या घटी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मंगलवार को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

अप्रैल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद प्रकाशित अंतिम सूची की तुलना में अब 18 लाख 84 हजार 113 मतदाता बढ़े हैं। नई ड्राफ्ट सूची में 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 पुरुष, 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 महिलाएं और 4,042 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। वहीं, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 11 लाख 83 हजार 352 मतदाता शामिल किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश- यादव और राहुल की दिल्ली में होने वाली बड़ी बैठक अचानक टली

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर होने वाली अहम बैठक अचानक टल गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात होनी थी। 

इसमें गठबंधन के तहत सीटों के तालमेल पर चर्चा की जानी थी, लेकिन अब बैठक को तीन से चार दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अखिलेश सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। बैठक टलने के पीछे सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच चल रही रणनीतिक तैयारी को अहम वजह माना जा रहा है। कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक के बाद यूपी की 181 विधानसभा सीटों पर अपना दावा पेश किया था। पढ़ें पूरी खबर

गोंडा में रामकथा के लिए पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री व बाबा रामदेव। - फोटो : amar ujala

धीरेंद्र शास्त्री बोले- अब साधुओं का भी दबदबा है

नौ दिवसीय रामकथा के आयोजन के लिए गोंडा पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम अब फिर से आ रहे हैं। नौ दिनों तक रामकथा होगी। उन्होंने "और गोंडा के पागलों..." के साथ पांडाल में मौजूद जनता को संबोधित करना शुरू किया। कहा कि देश का हिंदू जाग रहा है। जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं।  हमारा सनातन अब आगे बढ़ रहा है। 

सनातन अब नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारा संत समाज अब सिर्फ मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाला दाता बन गया है। साधु संतों का भी अब दबदबा है। उन्होंने जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं के नारे लगवाए। उन्होंने हम सब हिंदू भाई-भाई के नारे लगवाए और कहा कि आपस की तनातनी खत्म कर सच्चे सनातनी बनो। पढ़ें पूरी खबर

आजम खां - फोटो : Amar Ujala Graphics

आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज, क्या थे आरोप?

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने आजम खान की सजा पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को भी राहत दी है।

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की अपील खारिज की। साथ ही आजम खान की पत्नी और बेटे की उन अपीलों को भी स्वीकार कर लिया, जिनमें उन्हें भी इसी तरह की राहत देने से इनकार किए जाने को चुनौती दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

kannauj murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

तीन घंटे में महिला की लाश से पांच बार दरिंदगी

कन्नौज की गुरसहायगंज में चार नवंबर की रात चौकी के पास बंद पीएचसी परिसर के आवास में रहने वाले दंपती की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कन्नौज में दंपती को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारोपी ने महिला के शव के साथ हैवानियत करते हुए चार से पांच बार दुष्कर्म किया था। 

पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में महिला की हत्या करने और उसके बाद शव के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। वह करीब तीन घंटे तक कमरे में रहा। पोस्टमार्टम के दौरान महिला की स्लाइड बनाई गई थी। अब डीएनए जांच के लिए हत्यारोपी का सैंपल लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें