UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
भाजपा की नई टीम का एलान।
- फोटो : amar uttar
यूपी भाजपा की नई टीम का एलान, राजनाथ सिंह के बेटे को मिला ये पद
यूपी भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का एलान कर दिया है। भाजपा की नई टीम में ओबीसी को तरजीह दी गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा पूजा पाल और सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई लिस्ट में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल हैं। इसी तरह पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
युवक का फाइल फोटो, परिवार की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर पर आतंकी साजिश, युवक कर्नाटक से पकड़ा, परिवार बोला-'हमें कुछ नहीं पता'
अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की सूचना के बाद नगर में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा, जबकि उसके परिवार में सन्नाटा पसरा रहा। पढ़ें पूरी खबर
कागभुसुंडी जी की चांदी की प्रतिमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी/वीडियो ग्रैब
राम मंदिर चढ़ावा विवाद, कागभुसुंडी की भी प्रतिमा गायब होने के आरोप पर सेवादार ने बनाया वीडियो
रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़े विवादों के बीच कागभुसुंडी जी की चांदी की प्रतिमा को लेकर लगाए गए आरोपों पर नया मोड़ आ गया है। कारसेवकपुरम के एक सेवादार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह दावा कर रहा है कि कागभुसुंडी चांदी की जिस प्रतिमा को लेकर चोरी या गायब होने के आरोप लगाए गए थे, उसकी आज भी कारसेवकपुरम में नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। पढ़ें पूरी खबर
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया।
- फोटो : अमर उजाला।
कुंडा विधायक राजाभैया पिता उदय प्रताप समेत भदरी किले में नजरबंद
जिला प्रशासन ने मोहर्रम के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को उनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह व 13 समर्थकों के साथ हाउस अरेस्ट (नजरबंद) किया है। यह एहतियाती कदम भदरी कोठी के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ उठाया गया। पढ़ें पूरी खबर
आजम खां फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
आजम को झटका, जौहर ट्रस्ट पर रजिस्ट्रेशन रद्द होने पर पड़ेगी भारी आयकर की मार
आयकर विभाग ने जौहर ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद ट्रस्ट पर भारी कर और पेनाल्टी लगाई जा सकती है। हालांकि, ट्रस्ट के पास ट्रिब्यूनल में अपील करने का विकल्प खुला है। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां से जुड़े जौहर ट्रस्ट पर की है। यह निर्णय वर्ष 2023 में आयकर छापों के दौरान मिली गड़बड़ियों के आधार पर लिया गया है। विभाग ने ट्रस्ट से इन गड़बड़ियों पर स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन ट्रस्ट तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पढ़ें पूरी खबर
प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, 65 अनुदेशकों का ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के अंतर्गत कार्यरत 65 अनुदेशकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। संयुक्त सचिव मनोज वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण निदेशालय की संस्तुति और शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कार्यरत अनुदेशकों की नई तैनाती निर्धारित की गई है। पढ़ें पूरी खबर