फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जमीन के नाम पर मेजर से 72 लाख की ठगी, मकान निर्माण के दौरान पता चली विवाद की बात, केस दर्ज

Tue, 10 Jun 2025 04:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में सेना की मेजर से जमीन के सौदे के नाम पर 72 लाख रुपये की ठगी हो गई। 2020 में खरीदी गई जमीन पर एलडीए ने निर्माण रुकवा दिया कहा कि जमीन विवादित है। पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशियाना निवासी सेना की मेजर जीजी विजयन ने विश्वजीत सिंह, विजय सिंह, आरती सिंह व अनिल पर उनसे जमीन के नाम पर 72 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व विश्वासघात की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


जीजी विजयन के मुताबिक वर्ष 2020 में वह मकान खरीदना चाहती थीं। इस संबंध में आशियाना निवासी विश्वजीत सिंह व विजय सिंह से मुलाकात हुई थी। विश्वजीत ने हिंद नगर के कासिमपुर पकरी में एक जमीन दिखाई थी, जिसका सौदा 72 लाख रुपये में तय हुआ था। 16 मई 2020 को मेजर ने आरोपियों को भुगतान कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद जब वह जमीन पर निर्माण करा रही थीं, तभी एलडीए कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। बताया कि एलडीए से जमीन का वाद चल रहा है।

ये भी पढ़े- UP: महाराजा सुहेलदेव की 40 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी, पर्यटन स्थल का करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- मोदी सरकार के 11 साल: सीएम योगी बोले- नया भारत शांति की रट नहीं लगाता... ऑपरेशन सिंदूर से मुंहतोड़ जवाब देता है


मेजर ने जब आरोपियों से रकम मांगी तो विश्वजीत के साले अनिल ने धमकी दी तब पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद मेजर लंबे समय के लिए शहर से बाहर चली गईं। अब लौटीं तो पुलिस आयुक्त से शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें