फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली उपभोक्ता की समस्या दूर करने चौखट पर दस्तक देगी मेंटेनेंस वैन

विज्ञापन
जानकीपुरम स्थित जीपीआरए उपकेंद्र पर खुली हेल्प डेस्क पर तैनात अफसर।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में एक नवंबर से वर्टिकल सिस्टम लागू होते ही गांवों से लेकर शहर तक बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें बिजली आपूर्ति व कनेक्शन संबंधी समस्याएं दूर कराने के लिए उपकेंद्र तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शिकायत सुनते ही मेंटेनेंस वैन आपकी चौखट तक पहुंच जाएगी। खास बात है कि 24 घंटे यह सेवा निशुल्क मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं की सेवा के लिए पहले 28 वैन लगाई जाएंगी। गर्मियों में इनकी संख्या 56 तक की जाएगी। मेंटेनेंस वैन में सवार विशेषज्ञ कर्मचारी हर तरह की समस्याएं दूर करेंगे।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल के मुताबिक वर्टिकल सिस्टम में सेवाएं और बेहतर होंगी। उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए 1912 के साथ ही जल्द अन्य नंबर भी जारी कराए जाएंगे। इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन






नहीं हटाए जाएंगे कर्मचारी

एमडी का कहना कि कर्मचारी संगठन अफवाह फैला रहे हैं कि वर्टिकल सिस्टम लागू होते ही छंटनी होगी और कर्मियों को नौकरी से हटाया जाएगा। किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा, लेकिन हर कर्मी के काम का मूल्यांकन होगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।



जीपीआरए उपकेंद्र पर खुली हेल्पडेस्क
वर्टिकल सिस्टम का ट्रायल शनिवार से शुरू हो गया। पहली हेल्प डेस्क बीकेटी खंड के जानकीपुरम स्थित जीपीआरए उपकेंद्र पर खुल गई। एक्सईएन पंकज कुमार व एसडीओ आदि ने उपभोक्ताओं की सुनवाई का ट्रायल किया। गांव से लेकर शहर तक कुल 21 हेल्प डेस्क खुलेंगी। हेल्प डेस्क पर प्रमुख रूप से उपभोक्ताओं की समस्याओं को 1912 पर पंजीकरण कराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें