फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान में नर्सिंग की मुख्य भर्ती परीक्षा 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग की मुख्य भर्ती परीक्षा 11 अक्तूबर को होगी। एक पाली में होने वाली परीक्षा की तैयारियां संस्थान पूरी कर चुका है।
विज्ञापन

लोहिया में करीब 1100 बेड हैं। चार हजार से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। इन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए संस्थान 652 नर्सों की भर्ती कर रहा है। इसके लिए करीब 48000 आवेदन आए हैं।

पहले चरण की स्क्रीनिंग परीक्षा हो चुकी है। मुख्य परीक्षा 11 अक्तूबर को होगी। पद के मुकाबले 10 गुना उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि लखनऊ, कानपुर व प्रयागराज में 21 केंद्रों में मुख्य भर्ती परीक्षा होगी। लखनऊ में सबसे ज्यादा 15 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह नौ से 11 बजे तक मुख्य परीक्षा होगी।
विज्ञापन


कंप्यूटर पर आधारित बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। चार से पांच दिन में श्रेणी व आरक्षण के हिसाब से परिणाम घोषित किया जाएगा। मुख्य भर्ती परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए
विज्ञापन


पुलिस, जिला प्रशासन व इंटेलीजेंस समेत दूसरी सुरक्षा एजेंसियां लगी हैं। हर केंद्र में संस्थान के तीन से चार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें