लखनऊ। नगर निगम प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों को 13 से 15 अक्तूबर के बीच आवंटन पत्र बांटेगा। आवंटन पत्र जोन छह अभियंत्रण विभाग के कार्यालय में दिए जाएंगे। इससे पहले नगर निगम मौके पर दस्तावेज की जांच भी करेगा। ऐसे में आवेदक पंजीकरण फॉर्म के साथ लगाए गए दस्तावेज भी साथ लाएं।
नगर निगम की ओर से बताया गया है कि आवंटी को आधार कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शपथ पत्र (पंजीकरण पुस्तिका के पेज संख्या 08 पर दिए गए प्रारूप के अनुसार), पांच नवीनतम फोटो, एक गवाह का आधार कार्ड व दो फोटो के साथ पहुंचना जरूरी है। सभी दस्तावेज की एक-एक फोटोकॉपी साथ लानी होगी। आवंटन पत्र पुराने शहर के अभियंत्रण विभाग के घंटाघर के सामने स्थित कार्यालय में दिए जाएंगे।